भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने नरेन्द्र कौशिक

हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से सेमरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र कौशिक को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देवी की सहमति से तथा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की अनुशंसा पर की गई है। श्री कौशिक लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन – करते रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिससे उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान मिली। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।












