
जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर भाठापारा के सरल सहज शालीन सर्वप्रिय हॉकी खिलाड़ी व प्राचार्य नारायण सोनवान का विगत दिनों जांजगीर भाटापारा केरा रोड के पास एक्सीडेंट में दुखद निधन हो गया था। जांजगीर भाटापारा में हॉकी खेलकर व विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। पढ़ाई में मेघावी छात्र थे। संभाग स्तर पर हॉकी खेल में भाग लिया। हाल ही में उनका लेक्चरर पद से प्राचार्य पद पर प्रमोशन हुआ था। वे अहिवरन सोनवान के अनुज व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमित सोनवान चंद्रजीत सोनवान मनीष सोनवान के चाचा श्री थे। नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला वार्ड नं 22 के पार्षद रेखा सोनवान के पति थे। उनके दुखद निधन पर जिला हॉकी संघ जांजगीर-चाम्पा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, संयोजक राजीव ठाकुर, चेयरमैन कृष्णा गढ़वाल, राकेश गढ़वाल, अजीत गढ़वाल, देवा गढ़वाल, सोमदेव कुमार, पुष्पेंद्र गढ़वाल, दीपक खरसन, राजेश्वर कहरा, राज कहरा, पप्पू सारथी, अक्षय धीवर, बादल गढ़वाल, ऋतिक कहरा, ज्ञानदीप गढ़वाल, छबिलाल, प्रदीप कुमार, पवन कहरा ने स्व नारायण सोनवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर दुखद निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।












