Thursday, April 25, 2024
HomeNewsजाज्वल्य न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है, खबर प्रसारित होने...

जाज्वल्य न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है, खबर प्रसारित होने के बाद सुधार हुआ स्ट्रीट लाइट, लोगो ने जताया खुशी …

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::हिम्मत सच कहने की खबर का एकबार फिर बड़ा असर हुआ है। कई दिनों से शहर के कलेक्टोरेट मार्ग में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जा रहा है। रविवार की शाम इस समस्या को प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। खबर प्रकाश में आने के बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टोरेट मार्ग की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करा दी। अब इस मार्ग से पसरा अंधेरा छंट गया है। जिससे लोग अब शाम को टहलना फिर चालू कर दिए हैं टहलने वाले लोगो ने बताया पिछले एक सप्ताह भर से स्ट्रीट लाइट बंद होने से कोई भी अंधेरे में टहलने का साहस नहीं जुटा पा रहा था।

आपकों बता दें कि जिला मुख्यालय जांजगीर का महत्वपूर्ण मार्ग कलेक्टोरेट है, जहां कलेक्टर, एसपी के साथ ही कई महत्वपूर्ण अफसरों का सरकारी कार्यालय है। इसके अलावा इसी मार्ग में हाउसिंग बोर्ड है, जहां दर्जनों की संख्या में लोगों का आवासीय परिसर है। इसके साथ ही जिले का सबसे बड़ा जिला अस्पताल भी इसी मार्ग से होकर आवाजाही की जाती है। इसके बावजूद इस मार्ग की अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। अभी जांजगीर चांपा मार्ग से कलेक्टोरेट मार्ग में प्रवेश करते हुए लोगों का सामना अंधेरे से हो रहा था। समय-बेसमय उक्त अफसरों का सामना भी इसी अंधेरे से होता था, लेकिन फिर भी इस मार्ग का अंधेरा दूर करने कोई रुचि नहीं ले रहा है। हमनें अपनी जवाबदारी समझते हुए इस पूरे मामले को प्रकाश में लाया था। खबर प्रसारित होने के बाद कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद आनन-फानन में जिम्मेदारों ने कलेक्ट्रेट मार्ग की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करा दी अब इस मार्ग में उजाला है पिछले एक सप्ताह भर से अंधेरे में डूबा कलेक्ट्रेट मार्ग अब जगमग आने लगा है इस पर शहर के लोगों ने जाज्वल्य न्यूज़ को राहगीर व कलेक्टर कालोनी हसदेव विहार कालोनी के लोगो ने फोन कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular