News

रेलवे विभाग में नौकरी के नाम पर ढाई लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::अकलतरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अश्वनी कुमार साहू पिता जोगी राम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन अकलतरी द्वारा लिखित आवेदन देकर ग्राम धूमा निवासी सिलपहरी बिलासपुर निवासी शिवकुमार यादव पिता रामचंद्र यादव उम्र 27वर्ष द्वारा रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के एवज में ढाई लाख रुपए लिया और नौकरी नहीं लगाने पर पैसा वापसी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय पर नहीं नौकरी लगाया ना लिया गया पैसा वापस किया गया जिसके विरुद्ध प्रार्थी द्वारा आवेदन देने पर रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 38/22 धारा 420.38 भादवि कायम कर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्ग दर्शन पर तत्काल टीम बनाकर आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर रुपए लेना स्वीकार किया न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लखेश केंवट उप निरीक्षक लंबोदर सिंह प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा आरक्षक प्रदीप दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button