News
जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी – कमलेश जांगड़े
हॉकी मैदान में सुविधाओं के विस्तार के लिए सांसद दिए 10 लाख

हरीश कुमार राठौर
जांजगीर-चाम्पा। जाजवल्य देव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य अतिथि व नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ के विधानसभा के अध्यक्षता में हुआ वही विशिष्ट अतिथि जनसेवक इंजी. रवि पांडे, रेखा देवा गढ़वाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, अरुण झाझडिया अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर जांजगीर नैला, आशुतोष गोस्वामी सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, रेखा सोनवान पार्षद , योगेश चौरसिया पार्षद, गुड्डू कहरा सभापति, अजीत गढ़वाल सभापति मौजूद रहे। स्वागत भाषण में छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त सचिव व जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 लाख रुपए की मांग की गयी जिसे सांसद ने स्वीकार किया। अपने उद्बोधन में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा के सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिला हॉकी की नर्सरी में छत्तीसगढ़ राज्य में उभरता जिला है। यहां के खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, अनुशासन व संस्कार से राष्ट्रीय स्तर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। जांजगीर-चाम्पा में हॉकी खेल के सुविधाओं के विस्तार के लिए खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए हॉकी सेंटर के स्थापना के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने अयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं सभी खिलाड़ियों की उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे नारायण चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि जांजगीर-चाम्पा जिला में आयोजित चैंपियंस ट्राफी हॉकी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के प्रतिभा में निखार आएगा। हॉकी खिलाड़ियों के हर सुविधाओं में मदद देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों के लिए आने वाले समय में कृत्रिम घास मैदान एस्टोटर्फ के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चाम्पा में एस्टोटर्फ निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के खेल मंत्री व भारत सरकार के खेल मंत्री से मिलकर जल्द से जल्द जांजगीर-चाम्पा में एस्टोटर्फ का निर्माण कराने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। जनसेवक व भाजपा नेता रवि पांडे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, खिलाड़ियों के खेल में निखार आता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लगातार होती रहनी चाहिए। सांसद कमलेश जांगड़े ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा कर मैच को प्रारंभ कराया। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के कृष्णा गढ़वाल जिला अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा संयोजक राजीव ठाकुर, विवेका गोपाल, सचिव राकेश गढ़वाल, सुमित सोनवान, लव कौशिक, अमित यादव पार्षद, पलाश चंदेल युवा नेता, अनूप गढ़वाल, दीपक खरसन, राजेश्वर कहरा, चंद्रजीत सोनवान, पुष्पेंद्र गढ़वाल, राज कटकवार, सोमदेव खरे,पप्पू सारथी, अक्षय धीवर, रितिक कहरा , संजना साहू, खुशबू साहू, सीमा रोहिदास, सोनाली यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रयास कैरियर अकादमी के डायरेक्टर अजय अग्रवाल व आभार प्रदर्शन अयोजन समिति के संयोजक राजीव ठाकुर ने किया।

पहला मैच पैंथर व टाईगर की टीम ने खेला
प्रथम मैच जांजगीर पैंथर व जांजगीर टाईगर के मध्य खेला गया। इस मैच में दोनो टीमें एक एक गोल से बराबरी पर रहे। इस मैच के मैन आफ द मैच का खिताब जांजगीर टाईगर टीम के कप्तान सोमदेव खरे को मिला। आज का दूसरा मैच 7 स्टार जांजगीर व मेजर ध्यानचंद अकादमी के मध्य खेला गया। इस मैच में 7 स्टार जांजगीर ध्यानचंद अकादमी को 3- 1 से पराजित किया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब 7 स्टार जांजगीर टीम के कप्तान चंद्रजीत सोनवान को मिला। आज के दोनों मैच के अंपायर दीपक खरसन, राज कटकवार, पुष्पेंद्र गढ़वाल, लव कौशिक रहे।












