Saturday, April 20, 2024
Homeजांजगीर चांपानवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट कार्यालय का किया निरीक्षण।

नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट कार्यालय का किया निरीक्षण।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

जांजगीर-चाम्पा 30 जनवरी 2023/ जांजगीर-चाम्पा जिले की नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लेते हुए अपर कलेक्टर कक्ष, एनआईसी, भू अभिलेख शाखा, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, वित्त शाखा, शिकायत शाखा, लोक सेवा केन्द्र, खाद्य विभाग, सांख्यिकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य शाखाओ व कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. पी. वैद्य, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular