80 से ज्यादा संगठन एक मंच पर, 25 से 29 जुलाई तक प्रदेश के कर्मचारियों के अवकाश में रहने के कारण 09 दिन तक दफ्तरों में ताले लगे रहेंगे।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 2 सूत्रीय मांग केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता को लेकर प्रदेश के कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहें हैं, पूर्व में 29 जून को प्रदेश के कार्यालय एवं विद्यालय बंद रहे, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक व्ही एस परिहार ने बताया कि फेडरेशन के सदस्य विकासखंड मुख्यालयों में लगातार बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं,20 जुलाई को फेडरेशन की 06 टीम जिला मुख्यालय जांजगीर एवं चाम्पा के प्रत्येक कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी से सम्पर्क कर सभी से समर्थन मांगा जाएगा, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने 25से29 जुलाई के आंदोलन को छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज तक का ऐतिहासिक आंदोलन बताते हुए कहा कि इस आंदोलन में प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त 80 कर्मचारी संघ शामिल हो रहे हैं, जांजगीर चाम्पा में आंदोलन को सफल करने फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार, फेडरेशन से सम्बद्ध संघ के जिलाध्यक्षों में डॉ व्ही के पैगवार राजपत्रित संघ, अर्जुन सिंह क्षत्रिय तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, बी व्ही निर्मलकर डिप्लोमा अभियंता संघ, रामकिशोर शुक्ला प्रदेश तृतीय वर्ग कर्म संघ, धन्यकुमार पांडेय शिक्षक संघ, रमाकांत पांडेय व्याख्याता संघ ,फिरत किरण लिपिक संघ,विशाल वैभव प्रदेश लिपिक संघ, विकास सिंह संयुक्त शिक्षक संघ, रविन्द्र राठौर सहायक शिक्षक फेडरेशन, धर्मेंद्र यादव राजस्व पटवारी संघ,बी आर रत्नाकर अजाक्स संघ,राजकुमार साहू नियमित व्याख्याता संघ,शरद राठौर शिक्षक फेडरेशन, संजय राठौर लघुवेतन कर्म संघ, एस एस नर्मदा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ,आर जे वर्मा राज्य कर्मचारी संघ,टी के टंडन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सचिव संघ रामू भैना चतुर्थ वर्ग पशु चिकित्सा संघ, डॉ राज जायसवाल पशु चिकित्सा अधिकारी संघ मनमोहन गौड़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ खेलन राम खटे कृषि स्नातक संघ जगन्नाथ गोस्वामी स्वास्थ्य संयोजक संघ, प्रवीण राठौर बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्म संघ, विजय पांडे कोषालय कर्मचारी संघ योगेश चंद्रा वन कर्मचारी संघ, डॉ नील सागर यादव आर एम ए संघ, संतोष सोनी जिला जनपद कर्म संघ, हरीश साहू अनियमित कर्म संघ, राकेश राजगीर क्रांतिकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृषि स्नातक संघ फेडरेशन के तहसील संयोजक बलौदा राधेश्याम शर्मा अकलतरा कमलेश्वर दास वैष्णव बमनीडीह मोहन यादव नवागढ़ कीर्ति विलास शर्मा पामगढ़ डॉक्टर जैनेंद्र सूर्यवंशी अपने टीम के साथ जिले के कर्मचारियों से सम्पर्क कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष आर के थवाईत ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है