हर क्षेत्र में मदद के लिए तत्पर श्री आशीर्वाद फाउंडेशन, 4 साल से 10 साल की बच्चियों को सिखा रहे हैं गुड टच एवं बैड टच।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::श्री आशीर्वाद फांउडेशन हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है चाहे वो बूढ़े हो जवान हो या बच्चे हों। श्री आशीर्वाद फाउंडेशन के संस्थापक शंकर अघिजा, सचिव प्रणय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र द्विवेदी , अंशु गौरहा , अविनाश शर्मा , अंशुल गुप्ता, मो नफीस अरबी, गजेंद्र साहू , विजेंद्र तेजवानी, ऋषि चतुर्वेदी , रूपेंद्र वैष्णव व जिला जांजगीर चांपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास एवम समस्त संस्था के सदस्यों के सहयोग से


प्रदेशाध्यक्षा स्वर्णा गौरहा द्वारा ग्रामीण बच्चो को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष स्वर्णा गौरहा के द्वारा न सिर्फ किताबी ज्ञान दिया जा रहा है अपितु बच्चो को संस्कार भी दिया जा रहा है , इसके अलावा बच्चो को गणित , अंग्रेजी, खेल कूद, योग सिखाया जा रहा है, व कौसल विकास किया जा रहा है । यह कक्षाएं 20 अगस्त 2022 से शुरू हुई है और निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो का सम्पूर्ण विकास करना हमारा उद्देश्य है। इसके साथ साथ 4 से 10 साल की बच्चियों को अच्छे व बुरे स्पर्श की जानकारी भी दी जा रही है ।
श्री आशीर्वाद फाउंडेशन (सदैव सहायता हेतु तत्पर)














