News

संगठन विस्तार को लेकर जांजगीर पहुंचे आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी प्रदेश संगठन मंत्री भानु चंद्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह जांजगीर पहुँचे जिला स्तरीय बैठक जिसमें जांजगीर पामगढ़ अकलतरा विधानसभा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी ने किया तथा आप के कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण एवं छत्तीसगढ़ में आप की सरकार लाने का मंत्र दिया जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ प्रदेश से आए पदाधिकारियों का स्वागत एवं अपने कार्य का रिपोर्ट प्रस्तुत किया
पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी ने कहा की दिल्ली जीत के बाद पंजाब में बड़े बदलाव लाने के बाद अगला राज्य छत्तीसगढ़ जिसे शिक्षा और स्वास्थ्य का गढ़ बनाने के लिए हर छत्तीसगढ़ का व्यक्ति प्रतिबद्ध है पंजाब जीत के बाद लगातार आम आदमी पार्टी की सदस्यता में इजाफा होना दर्शाता है की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से कोई भी हमें नहीं रोक सकता प्रदेश संगठन मंत्री भानु चंद्रा ने कहा की हमारा संगठन विधानसभा स्तर से अब ब्लॉक स्तर पर पहुंच चुका है बहुत ही जल्द हम गांव गांव पहुंचकर बहुत तेजी से संगठन निर्माण में आगे बढ़ रहे हैं लोगों का उत्साह आम आदमी पार्टी को लेकर बढ़ता चला जा रहा है प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने कहा दिल्ली बदली पंजाब बदली अब बदलबो छत्तीसगढ़ का नारा देकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त जनता अब छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने विकल्प के तौर पर देख रही है, कार्यक्रम को नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा नेअपने प्रदेश पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पंजाब जीतने के बाद लोगों में बहुत ही उत्साह है और बहुत जल्द हम जिला जांजगीर में आम आदमी पार्टी का गढ़ बनाने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध हैं साथ में नए साथियों की जॉइनिंग हुई इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली फारुकी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष उषा भारद्वाज सहित 20 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह संगठन मंत्री बिंदेश राठौर युवा प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल अकलतरा विधानसभा अध्यक्ष रामकृष्ण कश्यप जांजगीर विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ कश्यप पामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित अविनाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button