विधायक नारायण चंदेल सहित भाजपाईयो ने बूथ सेंटर में जाकर सुने मोदी के मन की बात।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मन की बात के प्रदेश प्रभारी नारायण चंदेल ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर बैठकर सुना। जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 03, मतदान केन्द्र क्र. 77 में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्ड वासियों के साथ में बैठकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। वार्ड नं. 03 के पूर्व पार्षद व पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन यादव के निवास स्थान पर विधायक श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मन की बात के जिला प्रभारी विवेका गोपाल, नगर मण्डल अध्यक्ष एवं नपाप उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, सह प्रभारी मणीकांत अग्रवाल, आई.टी. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेन्द्र दुबे पूर्व पार्षद मोहन यादव, पूर्व पार्षद एवं महामंत्री अजीत गढ़वाल, रितेश अग्रवाल, छतराम कश्यप, लक्ष्मी प्रसाद, रूपनारायण कश्यप, रामप्रसाद कश्यप, सतीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश की वर्तमान स्थितियों, घटित घटनाक्रम व उल्लेखनिय कार्य को सुना। यह कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे प्रारंभ हुआ जो 45 मिनट तक थी, लोगों ने टी.वी. के माध्यम से सुना, देखा। इसके पूर्व विधायक चंदेल व पूर्व सांसद पाटले सहित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी के पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजली अर्पित किया तथा सभी लोगों ने गांधी को नमन किया। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि सभी प्रमुख पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि मन की बात कार्यक्रम को हर महिने बूथ में जाकर सुनेंगे इसी कड़ी में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंत में पूर्व पार्षद व पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।











