विधायक चंदेल के विधायक विकास निधि से नवागढ़ को शीघ्र मिलेगा स्वर्ग रथ।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::क्षेत्र के विधायक, छ.ग. विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने अपने विधायक विकास निधि से नगर पंचायत नवागढ़ को एक स्वर्ग रथ दिये जाने की अनुशंसा किया है। यह स्वर्ग रथ शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जायेगा। इसी तहर जिला मुख्यालय जांजगीर नगर के मुक्तिधाम नैला, जांजगीर रानीपारा, में शेड निर्माण के लिये तथा सीमेंट के चेयर बनाने के लिए राशि प्रदान किया है। विधायक श्री चंदेल ने शव रखने हेतु डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स प्रदान किया है जिसमें चाम्पा नगर के लिए 02 नग, जांजगीर नगर के लिये 02 नग एवं नवागढ़ न.पं. के लिये 02 नग दिये जाने की अनुशंसा की है। शासकीय प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत जनता को समर्पित किया जायेगा। ज्ञात हो कि चाम्पा नगर एवं जांजगीर नगर को विधायक चंदेल ने पूर्व में भी एक-एक मुक्तिधाम ले जाने हेतु स्वर्ग रथ प्रदान किया है। जो दोनों नगर में संचालित है। इसके साथ जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विधायक चंदेल के पर मुक्तिधाम का निर्माण किया जा रहा है, तथा सभी ग्रामों में मुक्तिधाम निर्माण किये जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस उल्लेखनिय कार्य के लिए विभिन्न समाज सेवी संगठनों एवं संस्थाओं ने क्षेत्रिय विधायक नारायण चंदेल के द्वारा जनहित व परमार्थ के लिये किये जा रहे इस प्रकार के उल्लेखनिय कार्यों की प्रशंसा करते हुए विधायक नारायण चंदेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।











