मालखरौदा क्षेत्र के पत्रकारों ने किया नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ का दर्शन।

जिला के मालखरौदा क्षेत्र के स्थानीय पत्रकारों द्वारा धार्मिक यात्रा किया गया जिसमें उन्होंने नेपाल देश के सुप्रसिद्ध शिवमंदिर पशुपतिनाथ मंदिर का दर्शन किया और साथ में क्षेत्र के खुशहाली की कामना किया ।
अधिक जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन गांव में स्थित एक हिंदू मंदिर है। नेपाल के एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने से पहले यह मंदिर राष्ट्रीय देवता, भगवान पशुपतिनाथ का मुख्य निवास माना जाता था। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है। पशुपतिनाथ में आस्था रखने वालों (मुख्य रूप से हिंदुओं) को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है। गैर हिंदू आगंतुकों को इसे बाहर से बागमती नदी के दूसरे किनारे से देखने की अनुमति है। यह मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। १५ वीं शताब्दी के राजा प्रताप मल्ल से शुरु हुई परंपरा है कि मंदिर में चार पुजारी (भट्ट) और एक मुख्य पुजारी (मूल-भट्ट) दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से रखे जाते हैं।पशुपतिनाथ में शिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां खुद पत्रकारों ने अपने आंखों से देखी और भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करते हुए क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशिर्वाद मांगा दर्शन करने जाने वाले पत्रकारों में राम अवतार साहू ,भूपेन्द्र गबेल,राकेश साहू उमेश साहू,करन अजगले, जगन्नाथ चंद्रा, महेंद्र बरेठ ,शामिल है।











