News

महिला कांग्रेस नेत्री के पति की जूना तालाब नैला में मिली तैरती लाश, पुलिस जुटी जांच में।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::जिले के जांजगीर कोतवाली क्षेत्र के नैला चौकी क्षेत्र स्थित जूना तालाब में महिला कांग्रेस नेत्री के पति की लाश तैरती मिली हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल जांजगीर पुलिस मौके पर पहुॅचकर मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता नही चल सका है पी एम रिपोर्ट आने की बाद इस पर जानकारी पुलिस के अधिकारियों ने कही है।
मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना ईलाके के नैला चौकी के बगीचा पारा वार्ड नंबर 05 में रहने वाले शहजादा अली पिता मोहम्मद अली उम्र 40 साल की लाश आज नैला के जूना तालाब में मिली है। शहजादा अली की पत्नी मुश्कान परवीन प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव है। यह भी जानकारी मिली है शहजादा अली नशे का आदी था। वह अक्सर नशे की हालत में आस पास घूमता पाया जाता था। बीती रात करीब 10 बजे बजे वह घर से निकाला था जिसके बाद घर वापस नही लौटा। वह अक्सर घर रात में नही आता था जिस वजह से घर के लोग चिंतित नही हुए और सुबह जब मुहल्ले के लोग जूना तालाब निश्तारी के लिए पहुॅचे तब एक लाशा तालाब में तैरती मिली। मौके पर पहुॅची पुलिस को शहजादा अली के कपड़े भी घाट पर मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नशे की हालत में रात में तालाब पहुॅचा होगा मगर पैर फिसलने से उसका सिर घाट के पत्थर से टकराया होगा जिसके बाद वह सम्हल नही पाया होगा और डूबने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि इस मामले पर फिलहाल पुलिस खुलकर कुछ नही बता पा रही है। फिलहाल जांच पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button