पीड़िता को न्याय दिलाने बीजेपी नेताओं ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::जैजैपुर ग्राम चोरभट्ठी की कक्षा 9 वी में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी नीता चंद्रा के साथ बलात्कार व जघन्य हत्या व इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा संदेह व असंतुष्टि जाहिर करने पर बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी से उनके कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही बीजेपी प्रतिनिधिमंडल द्वारा ग्राम चोरभट्ठी स्थित पीड़िता के मूल निवास पहुंच कर परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली थी जहां परिजनों द्वारा पुलिस विभाग द्वारा सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजने वाली कार्यवाही पर संदेह व्यक्त किया गया था और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी घटना के बाद की स्थितियों व एक दिन बाद उनके संदेह से मिलती जुलती पुलिस की जांच रिपोर्ट को जिस किसी ने भी देखा था सबने एक स्वर में यही संदेह व्यक्त किया कि मृतिका के साथ एक नहीं बल्कि कई लोगों ने हैवानियत की और उसके बाद बड़े ही निर्ममता के साथ उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई होगी लेकिन किसी कारण से पुलिस अन्य संदेहियों तक नहीं पहुंच पा रही है जिस पर गौर करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जांजगीर स्थित एएसपी कार्यालय पहुंच कर एएसपी को ज्ञापन सौंपा गया और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की अपील की साथ ही साथ प्रतिनिधियों ने चोरभट्ठी गांव में अवैध शराब और गांजा की धड़ल्ले से हो रही खरीदी बिक्री जिसके कारण क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है जिसके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करने की मांग है ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के साथ पुरुषोत्तम शर्मा जिला महामंत्री, गोपी सिंह ठाकुर जिला महामंत्री, संतोषी दुबे जिला महामंत्री महिला मोर्चा, हेमलता कौशिक अध्यक्ष नगर मण्डल नैला, हरनारायण यादव, उमेश चंद्रा, विक्रम सिंह ठाकुर मौजूद रहे ।













