News

पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में आया जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा के द्वारा अपनी तीन सूत्रीय जायज मांगो के संबंध में विगत 20 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखे है। हड़ताल के 20 वे दिन जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया गया। आंदोलन के संक्षिप्त जानकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के द्वारा फेडरेशन से सम्बंध सभी जिलाध्यक्षो को दिया गया ।फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ परिहार के द्वारा जिले में चल रहे पटवारियों के आंदोलन को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया गया ।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्री के द्वारा अपने उध्बोधन में कहा गया कि जिस तरह से पामगढ़ में घटना घटा है उससे जिले के सभी कर्मचारी संगठनों में रोष व्याप्त है और अगर पटवारियों के मांगो को जल्द ही नही माना जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करते हुए पूरे जिले के सभी कार्यालयों में ताला बन्दी किया जाएगा। उनके द्वारा सभी आंदोलकारियों को आश्वस्त किया गया कि जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगा वे सदैव उनके समर्थन में खड़े रहेंगे। राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु पैगवार ने कहा कि जिले में कर्मचारी अधिकारी के बीच सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए लेकिन जिस तरह पामगढ़ में अधिकारी के द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी के ऊपर बिना जांच के fir दर्ज किया जा रहा है यह गलत है हम इसका विरोध करते है।
हड़ताल को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बिलासपुर संभाग संयोजक बी पी सोनी, राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष फिरत किरण ने संबोधित किया। इस अवसर पर वी एस परिहार, जिला संयोजक फेडरेशन जांजगीर चाम्पा, अर्जुन सिंह क्षत्री जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, विकास सिंह जिलाध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, डॉ व्ही के पैगवार, जिलाध्यक्ष राजपत्रित कर्मचारी संघ, फिरत किरण, जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, टी आर चौकसे ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़, कृषि विभाग,सी बी बंजारे जिला सचिव, कृषि विस्तर अधिकारी संघ,आर के साहू, अध्यक्ष नियमित व्याख्याता संघ,संजय राठौर लघु वेतन कर्मचारी संघ, विद्याभूषण साहू, अध्यक्ष छग व्याख्याता संघ, आर जे वर्मा, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, बी व्ही निर्मलकर डिप्लोमा अभियंता संघ राजू भैना जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, टीके टंडन सहायक पशु चिकित्सा संघ प्रवीण राठौर बहुदेसी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रविन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,के के थवाईत जिला सचिव त्रिवशक,वी बी साहू , जे पी बघेल कृषि विभाग पामगढ़, हरनारायण यादव, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित थे।


Back to top button