News
छेरछेरा त्यौहार हमारी दानशीलता की परम्परा का प्रतीक इंजी पाण्डेय

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::प्रदेश सचिव इंजी रवि पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को अन्नदान के महापर्व छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज अपने जनसम्पर्क कार्यलय में बच्चों के टोलियों के साथ छेरछेरा मनाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन से जुड़ा यह लोकपर्व हमारी दानशीलता की गौरवशाली परम्परा की याद दिलाता है।
कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।गांवों और शहरों की गलियों में बच्चों की टोलियां द्वार-द्वार जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा की पुकार लगाकर अन्नदान का आग्रह करते हैं।इंजी पाण्डेय ने इस अवसर क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाये की है।











