गौठानों के विकास के लिए गावों में हो उत्साह का माहौल।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::कलेक्टर ने ग्राम जर्वे में संचालित गौठान का अवलोकन किया। यहां उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बताया कि इस गौठान को एक आदर्श गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गौठान के विकास के लिए पूरे उत्साह के साथ कार्य करें। उन्होंने गौठान में विभिन्न मल्टी एक्टिविटी कार्य करते हुए इसे एक मॉडल प्रदर्शन केन्द्र के रूप में विकसित करने कहा। ग्राम जर्वे का यह गौठान शहर के बहुत नजदीक है, आप सभी यहां आजिविका संबंधी गतिविधियों को संचालित कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। आने वाले दिनों में मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, मछली पालन करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कलेक्टर ने इस गौठान में कृषि विज्ञान केन्द्र का सहयोग लेने, गढ़कलेवा संचालित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मत्स्य विभाग के अधिकारी को तालाब में मछली पालन, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को फलदार पौधे लगाने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान में गाय पालन तथा वर्किंग एरिया को अलग-अलग व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए हैं।











