News

इंजीनियर रवि पांडे द्वारा लगातार डिजिटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने किया जा रहा कड़ी मेहनत।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़:: कांग्रेस के संगठन चुनाव की घोषणा के साथ ही सदस्यता अभियान तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के लगभग तीन हजार से ज्यादा नेताओं को डिजिटल सदस्य बनाने के लिए चीफ इनरोलर बनाया गया है जो अपने अंदर इनरोलर नियुक्त कर डिजिटल सदस्य बना रहे है। डिजिटल सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा फिर 1 अप्रैल से कांग्रेस के संगठन चुनाव की शुरूवात होगी। प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने लगभग 23 हजार सदस्य जोड़ पूरे प्रदेश मे अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करायी है। इस बाबत् उन्हे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से दूरभाष से बधाई संदेश भी प्राप्त हुआ। इंजीनियर पाण्डेय ने बताया कि उनका मुख्य फोकस जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र है। जहॉ वो हर बूथ पर 100 से ज्यादा सदस्य बनाने का प्रयास कर रहे है। ज्ञात हो कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व तात्कालिन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदस्यता अभियान के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया था जिसमे इंजीनियर पाण्डेय पुरे प्रदेश मे दूसरे स्थान पर रहे। उन्होने उस समय जांजगीर-चांपा विधानसभा मे 12 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये थे और इसके लिए राहुल गांधी ने दिल्ली मे उन्हे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित भी किया था।

Back to top button