News

शिव सैनिकों की भव्य महासम्मेलन बलौदा अंतर्गत पहरिया पाठ में हुआ सम्पन्न ।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह गहलौत के नेतृत्व एवं दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बलौदा ब्लॉक अंतर्गत पहरिया पाठ में महिला सेना का भव्य सम्मेलन रखा गया। जिसमें ओंकार सिंह गहलौत प्रदेश महासचिव, लक्ष्मी महंत महिला सेना जिलाध्यक्ष, आरती बनाफर जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का शिव सैनिकों ने पुष्पहार से स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित शिव सैनिकों को शिवसेना पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। सम्मेलन में शामिल हुए शिव सैनिकों के लिए प्रीति भोज की ब्यवस्था रखी गई थी। शिव सैनिकों द्वारा पहरिया पाठ मंदिर में पुजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों, जिले वासियों एवं प्रदेश वासियों के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि की मंगल कामना की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, ब्लॉक प्रभारी अकलतरा देवनारायण साहू, धीरज कुम्भकार, सक्ती जिलाध्यक्ष धनाराम साहू, ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर हेमलाल मांझी सहित अन्य शिव सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर महिला सेना के लक्ष्मी महंत (जिलाध्यक्ष), आरती बनाफर (जिला उपाध्यक्ष), दुर्गा साहू, अमरीका साहू, सोनकुंवर श्रीवास, कमला साहू, बिसाहिन साहू, सुकरत साहू, गीता सिंह, टिकेश्वरी साहू, लखेश्वरी साहू, अंजू सिदार, फिरतीन सिदार, अन्नपूर्णा पटेल, अनिता पटेल, सुनिता पटेल, आरती मरावी, संतोषी यादव, धनतेरस मरावी, नीता सिदार, जवा गोस्वामी, लक्ष्मी बरेठ, सती बरेठ, सुकन्या बरेठ, पीलीबाई बरेठ, राधा बरेठ, गंगा बरेठ, पांचो बरेठ, तीजबाई बरेठ, कुमारी बरेठ, संतोषी बरेठ, सावित्री पाल, सरोज साहू, तारा साहू, सतरूपा साहू, कांति साहू, सहोद्रा साहू, हर कुमारी पाल, सुनीता, वृहस्पति पाल, सुलेखा यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिला सेना शिव सैनिक उपस्थित थे।

Back to top button