News

शहर (ब्लॉक) कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला की मासिक बैठक सम्पन्न।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारत के सभी ब्लॉक कांग्रेस संगठनों में प्रत्येक माह के 14 तारीख को मासिक बैठक करना तय हुआ है। ज्ञात हो कि नव संकल्प शिविर उदयपुर में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक माह के 7 तारीख को मंडल कांग्रेस कमेटी, 14 तारीख को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और 21 तारीख को जिला कांग्रेस कमेटी का मासिक बैठक होना सुनिश्चित किया गया है। जिस तारतम्य में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला की भी मासिक बैठक स्थानीय कचहरी चौक स्थित गांधी भवन में आयोजित की गई। जून माह भर के किए गए कार्यों और गतिविधियों का प्रतिवेदन शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, शहर (ब्लॉक) महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राठौर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मितेश भोलू यादव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी ने प्रस्तुत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी एवम कांग्रेस के छाया विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करना और चुनाव चिन्ह पंजा छाप को बढ़त दिलाना संगठन का प्रथम दायित्व होना चाहिए। इंजी रवि पाण्डेय ने कहा कि आज से संगठन की मजबूती की दिशा में एक अच्छी परिपाटी की शुरुआत हुई है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार, कृषि ऊपज मंडी के अध्यक्ष व्यास कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह, जिला प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, आभास बोस ने भी संबोधित किया। संचालन नगर प्रवक्ता अनिल राठौर एवम आभार नगर उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने किया।

Back to top button