News

विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन अपूरणीय क्षति है : इंजी. रवि पाण्डेय

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::भानुप्रतापपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने गहरा दुख जताया है, इंजी. पाण्डेय ने अपने शोक संवेदना में कहा कि मनोज मंडावी छग के आदिवासीयों की आवाज के साथ साथ युवा वर्ग के बड़े हितचिंतक रहे है। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य में गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि मनोज मंडावी के साथ वो युवक कांग्रेस में काम किये हैं , उनका निधन ब्यक्तिगत तौर पर भी मेरे लिए गहरी क्षति है।।

Back to top button