News

भारत जोड़ो सह पदयात्रा हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा संचालित है। जिसके समर्थन में संपूर्ण भारत में सह यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कांग्रेस जनों को हर विधानसभा के बूथ स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। जिसकी रूपरेखा निर्धारण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक रखी गई। जिसे संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा के मुख्य संदेश देश में फैले धार्मिक ध्रुवीकरण, सार्वजनिक संस्थानों में व्यापारी विशेष का एकाधिकार, गरीब और अमीर के बीच बढ़ती खाई, प्रेम और सदभाव के प्रसार को लेकर गांव गांव गली गली जाने का प्रस्ताव किया गया है। जिसे सफल बनाना हम सबका दायित्व है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक संगठन ब्लॉक में यात्रा हेतु समन्वय समिति बनाया जाएगा। जिनका दायित्व होगा कि ब्लॉक अंतर्गत के नेताओं को जोड़कर यात्रा को सफल बनाना होगा। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला विभाग शेशराज हरबंश, छाया विधायक जैजैपुर अनिल चंद्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार, इंजी रवि पाण्डेय, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, पुष्पेंद्र सिंह, भुनेश्वर केशरवानी, राइस किंग खूंटे, प्रिंस शर्मा, विपिन देवांगन, खेदू कंवर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने और आभार अजीत सिंह राणा ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गण संतोष शर्मा, रविन्द्र शर्मा, नवल सिंह ठाकुर, नंद कुमार चंद्रा, कुशल कश्यप, कुसुमलता अजगल्ले, महेश्वर टंडन, सुनील साधवानी, खुलन सोनवानी, नागेंद्र गुप्ता, ऋषिकेश उपाध्याय, रामराज्य पाण्डेय, किशन सोनी, एड महारथी बघेल, उपकार सिंह ढिल्लों, राजेश अग्रवाल, ब्यास कश्यप, रविन्द्र द्विवेदी, सौरभ सिंह बाबा, मुस्कान परवीन, ताम्रध्वज चंद्रा, गौतम चंद्रा, जे पी जायसवाल, भुवन लाल जांगड़े, महादेव पटेल, घासीराम चौहान, महेश्वर लदेर, अजय दिव्य, राकेश कहरा, हर्षवर्धन सिंह, संतोष यादव, गगन गुरुद्वान सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Back to top button