News

भाजयुमो जांजगीर नैला के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::8 मार्च को हम पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला के द्वारा जांजगीर शहर के नायाब तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया और हमें प्रेरणा भी मिलती है की एक महिला होकर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। और महिला घर परिवार में हमारे साथ मां,बेटी ,बहन , गृहणी के रूप में ,सदैव हमारा देखभाल भी करती है यह सदैव हमारे लिए प्रार्थनीय और सम्माननीय हैं। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर के अध्यक्ष दिनेश राठौर ,भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री सोनू यादव एवं गोलू दुबे,मोनू अग्रवाल, हरि सोनवानी ,सूरज गोस्वामी ,अनुराग तिवारी, उपस्थित रहे।

Back to top button