News

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में 3 दिसम्बर 2022 को बालिका जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के मार्ग दर्शन में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में द्वितीय ए.डी.जे. पल्लवी तिवारी, एस.डी.एम. श्रीमती कमलेश नंदनी गुप्ता, प्रेसिडेंट ज्योतिर्मया सहोदिया कमेटी और डी.पी.एस चांपा की प्राचार्या कल्पना सिंह, सहायक कानून प्रोफेसर टी.सी.एल कॉलेज, जाँजगीर के डॉ. आभा सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल रहें एवं लोटस पब्लिक स्कूल, जाँजगीर, डाईट जाँजगीर, जयभारत ईंग्लिश मिडियम, हाई एवं मिडिल स्कूल, बनारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, चांपा, हसदेव पब्लिक स्कूल, चांपा एवं अघोर विद्या पीठ, अकलतरा के विभिन्न प्रतिनिधि, अभिभावकगण व विद्यालय प्रबंधन के संरक्षक पुष्पा अग्रवाल व श्रीमती प्रणिता अग्रवाल मौजूद रहें। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के महिला उत्पीड़न समिति के सदस्य शिक्षिका भष्मिता साहू, मनदीप कौर, सीमा पाण्डेय, विजयलता राठौर, शीतल राठौर एवं प्रियंका शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभांरभ माँ सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पणकर दीप प्रज्जवलित किया गया और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागतगीत एवं नृत्य (छ.ग. गीत) प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात् विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा उद्बोधन कर समस्त अतिथिगणों का स्वागत किया गया एवं बालिका जागरूकता की आवश्यकता क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डाला गया साथ ही बालिकाओं को माहवारी के विषय में अवगत कराने हेतु प्रिंसेस बॉक्स के उपयोग एवं आवश्यकता के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात् द्वितीय ए.डी.जे. श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वारा बाल अपराध एवं बाल सुधार गृह के विषय में जानकारी प्रदान की गई। प्रेसिडेंट ज्योतिर्मया सहोदिया कमेटी और डी.पी.एस चांपा की प्राचार्या कल्पना सिंह के द्वारा शिक्षा के महत्व एवं जीवन कौशल के विभिन्न आयामों को वीडियो के माध्यम प्रस्तुत दी गई साथ ही बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ संवाद किया गया। एस.डी.एम. श्रीमती कमलेश नंदनी गुप्ता द्वारा माता-पिता एवं बच्चों की कडी मेहनत के महत्व के बारें बताया गया एवं अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग पर प्रकाश डाला। सहायक कानून प्रोफेसर टी.सी.एल कॉलेज, जाँजगीर के डॉ. आभा सिन्हा ने हिंसा के प्रकारों पर विस्तृत चर्चा की अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल द्वारा पॉक्सो एक्ट 2012 के नियमों की जानकारी प्रदान की गई और उपस्थिति सभी लोगों ने विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह को बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित अतिथिओं को स्मृति चिन्ह व भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया गया। हर्षा ठेठवार धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रियंका शर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button