ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में प्रतिज्ञा दिलाकर मनाया गया सद्भावना दिवस ।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::दिनांक 20.08.2022 को ब्रिलिंयट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में सद्भावना दिवस प्राचार्या सोनाली सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक आलोक अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। विद्यालय प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती को हर वर्ष उनकी याद में सदभावना दिवस के रूप में मनया जाता है। क्योंकि उन्होने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनके द्वारा देश के लिए किये गये कई समाजिक और आर्थिक कार्यो के द्वारा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था उनकी जयंती पर देश के विकास के लिए दिए गए भाषण उत्साहयुक्त एवं प्रेरणादायिक शब्द हुआ करते थे जो आज भी देश में युवाओं को भारत का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करते है। अतः हम आज हम उनकी जयंती को सदभावना दिवस के रूप में एक प्रतिज्ञा कर मनाते है।
सद्भावना दिवस के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों व समस्त स्टाॅफ को (आपस में जाति संप्रदाय क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना लोगों के प्रति भवनात्मक एकता और सदभावना हिंसा का सहारा लिये बिना आपस के सभी मतभेद बातचीत व आपसी सलाह और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने) की प्रतिज्ञा दिलायी गयी।