जांजगीर चांपा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, जाँजगीर में वार्षिक खेल उत्सव उद्घोष 2022-23 का प्रारंभ।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

 

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में वार्षिक खेल उत्सव उद्घोष 2022-23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 19 दिसम्बर 2022 को हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के संरक्षक श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल जी, की अध्यक्षता में एवं निदेशक आलोक अग्रवाल जी व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के मार्गदर्शन मे हुआ। विद्यालय के खेल प्राभारी आशीष राउत के नेतृत्व में विविध खेलो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एच.आर. सोम (जिला शिक्षा अधिकारी), विशिष्ठ अतिथि प्रेमलाल पाण्डेय (जिला क्रिड़ा अधिकारी) व सुश्री उमिता सिंह बॉस्केट बॉल (राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट), रवि यादव (राष्ट्रीय फुटबाल खिलाडी) तथा प्रथम अभिभावक गण सिद्धार्थ शुक्ला (यातायात अधीक्षक), राखी शुक्ला एवं विद्यालय समिति के सदस्य श्रीमती बबीता धानुका, विष्णु धानुका, की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम माँ सरस्वती, मेजर घ्यानचंद डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मिल्खा सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत संगीत शिक्षक सुभाष कहरा के निर्देशन में किया गया तथा शाला नायक आयुष्मान साहू, शाला नायिका आयुषी तिवारी, एवं शिक्षकों-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पी.टी.आई. आशीष राउत के नेतृत्व में ध्वजारोहरण कर छात्र-छात्राओं द्वारा सभी सदनो के ध्वज के साथ परेड तथा सलामी दी गई एवं मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्जवलित कर तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव ‘‘उद्घोष‘‘ 2022-23 का प्रारंभ की घोषणा किया गया। खेल शिक्षक आशीष राउत, छात्र खेल कप्तान शीवांश दुबे के नेतृत्व में चारो सदनों के कप्तान द्वारा मशाल लेकर खेल मैदान की परिक्रमा की गई। आकाश दिया एवं पटाखे फोडकर खेल का प्रथम दिवस का उल्लासपूर्वक प्रारंभ किया गया।

नृत्य शिक्षिका सुश्री स्वाती सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे छात्र-छात्रों के द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें विभिन्न खेलों को दर्शाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के द्वारा अतिथियो का स्वागत कर शपथ दिलाकर खेल के महत्व पर उद्बोधन किया गया तथा मुख्य अतिथि एच. आर. सोम के द्वारा संस्कृति के साथ-साथ खेलों को जोडते हुए छात्रों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया तथा विशिष्ट अतिथि प्रेमलाल पाण्डेय जी के द्वारा बच्चों को खेल के महत्व, अनुशासन एवं व्यायाम संबंधित अनेक जानकारियां दी गई तथा उन्होनें कहा कि खेल में जो टीम हारता है वह पुनः आगे चलकर निरन्तर प्रयास कर सफलता को प्राप्त करता है और प्रोत्साहन हेतु बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया गया। खेल का प्रारंभ जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम तथा प्रेमलाल पाण्डेय के द्वारा सिक्का उछालकर, खेल के नियम बताकर बास्केट बॉल के खेल से शुरूवात किया गया। साथ में उमिता सिंह खेली। आज खेल के प्रथम दिवस पर नन्हे-मुन्हें बच्चों का गेट रेडी फॉर स्कूल, कक्षा-तीसरी से ग्यारहवी तक के छात्र-छात्राओं का रस्सी कूद, कक्षा-छठवी से ग्यारहवी तक के छात्र-छात्राऐं बास्केट बॉल, चेस, बैडमिंटन, दौड़, आदि खेल प्रतियोगिता में सामिल हुऐं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह व उपहार में गीता भेंट कर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री प्रियंका शर्मा के द्वारा किया गया, आज के कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Back to top button