जिला शिक्षा अधिकारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर 2022 का हुआ विमोचन।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::दिनेश कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा एवं विजय कुमार लहरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़, अर्जुन सिंह क्षत्रीय अध्यक्ष तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर 2022 का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हुआ। विमोचन के दौरान सभी सहायक शिक्षक साथियों ने मिलकर जिला शिक्षा अधिकारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, डी ई ओ कौशिक ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ के द्वारा बच्चों को विद्यालयो में विशेष रूप से प्राथमिक स्तर के बच्चों को अॉनलाईन पढ़ाई के लिए प्रेरित करने एवम् आनलाईन पढाई करने के लिए मार्गदर्शन किया और कोरोना के प्रति जागरूकता लाने की बात कही।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला प्रतिनिधियों ने त्रुटि युक्त वरिष्ठता सूची को सुधार कर नई सूची प्रकाशित करने एवं कोविड-19 में लगाई जाने वाली ड्यूटी में कोरोना वारियर्सका दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपाउक्त विमोचन कार्यक्रम में विश्वकांत विश्व कांत शर्मा जिलाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल कश्यप, जिला सचिव रामफल साहू,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मधु कारकेल, प्रांतीय प्रवक्ता श्रीमती उमा पांडे, जिला कोषाध्यक्ष संतोष कश्यप, जिला सलाहकार जय सिंह राज, ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा हरीश कुमार गोपाल, ब्लॉक अध्यक्ष पामगढ़ गोवर्धन प्रसाद साहू, ब्लॉक सचिव बलौदा कोमल वैष्णव,ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़ परमानंद यादव,जिला महामंत्री नंदकिशोर साहू,छबीलाल पटेल प्रांतीय संगठन मंत्री, भूपेंद्र नेमी जिला संयोजक, असीम धर दीवान जिला संरक्षक, संजीव राठौर जिला संयोजक, देवेंद्र तिवारी जिला प्रवक्ता, नंद किशोर साहू जिला महामंत्री, दिलीप लहरे जिला मीडिया प्रभारी,अभिषेक खुर्से जिला सह मीडिया प्रभारी, विवेक राठौर जिला सह मीडिया प्रभारी, संतोष कश्यप जिला कोषाध्यक्ष, जय सिंह राज जिला सलाहकार, शिवकुमारी कश्यप महिला प्रकोष्ठ सदस्य, लक्ष्मी खांडेकर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष,लक्ष्मीकांत जांगड़े महिला प्रकोष्ठ, शिव नथुनिया साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक, रविंद्र चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष ,बसंत साहू ब्लॉक संयोजक, गणेशी बंजारे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,सहेतरीन देवांगन महिला प्रकोष्ठ सचिव, कृष्ण कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष अकलतरा,रुपेश सिंह ब्लॉक सचिव, लक्ष्मण रात्रे,ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजन प्रजापति संगठन मंत्री, वत्सराज सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष,हरीश कुमार गोपाल ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा धन साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष ,राजेंद्र राठौर ब्लॉक संयोजक, कोमल वैष्णव ब्लॉक सचिव ,ममता सोनी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संजय चौहान ब्लॉक अध्यक्ष बम्हनीडीह, संतराम कश्यप ब्लॉक उपाध्यक्ष,प्रमोद कश्यप ब्लॉक सचिव, गोकुल जायसवाल ब्लॉक संयोजक, हेमलता जाटवर महिला संयोजक, सुप्रिया धीवर सदस्य नवागढ़,संध्या देवी सदस्य नवागढ़ ,सुधीर जाहिरे सदस्य नवागढ़ जनक राम यादव आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे











