News

पामगढ़ मेऊ में निकाला गया भारत जोड़ो सह पदयात्रा, कार्यकर्ता सहित लोगो कि भारी भीड़।

जिले में विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो सह पदयात्रा निकाला जा रहा है।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर –चांपा

पामगढ़ विधानसभा में भारत जोड़ो सह पदयात्रा के दूसरे दिन ग्राम मेऊ में यह यात्रा निकाला गया।यात्रा के दौरान गांव के गलियों में घूम घूम कर लोगो को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है।यात्रा में शामिल पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, महिला अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शेषराज हरबंश ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने की है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगाें को साथ लेकर चलने की यात्रा है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी भारत जोड़ो सह यात्रा निकालकर समाज के हर वर्ग के लोगो को साथ लेकर चल रहे है।
भारत जोड़ो सह यात्रा के दौरान
ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह,श्रीमति शेषराज हरबंश,घासीराम चौहान,नीरज खूंटे,अजय दिव्य,पामगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसप्रीत गांधी,
शकुंतला खरे,योगेश बघेल,हृदय अनंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button