नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ली पदभार, विकास कार्य सहित विभिन्न मुद्दों में छाप छोड़ने की होगी चुनौती।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।
30 जनवरी 2023/ जांजगीर-चाम्पा जिले की नवनियुक्त कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज यहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सुश्री चौधरी जिले के 20वीं कलेक्टर के रूप में जिले में नियुक्त हुई हैं। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नए कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुए आमजनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने पर हमें पूरी गंभीरता से कार्य करना है। उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुचाकर जन जन को लाभान्वित करने पर प्राथमिकता से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय भी लिया।
निर्माण कार्य सहित अधिकारी कर्मचारियों पर समन्वय बनाकर कार्य को प्रगति देने की कंधो पर होगी बड़ी जिम्मेदारी।
निवर्तमान कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बहुत ही कम समय में जिला में निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं अधिकारी कर्मचारियों पर लगाम कसते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए विकास कार्य को गति प्रदान किए उसी तरह अब नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी को शासन प्रशासन की योजनाओं का क्रियान्वयन एवं अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी साथ ही राजनीतिक रोड़ा से पार पाते हुए विकास कार्यों में निष्पक्ष रहकर समन्वय स्थापित करने की होगी बड़ी चुनौती।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति निरंतर बढ़ावा देते हुए अटैचमेंट शिक्षक को मूल स्थान पर शिक्षा व्यवस्था लाने करनी होगी बड़ी सर्जरी जिससे आने वाले छात्र-छात्राएं को शिक्षा में लाभ मिल सके।
अटैचमेंट नीति को पूर्ण रूप से खत्म करने की होगी सबसे बड़ी चुनौती हर विभाग मैं कई रिक्त स्थानों को भरने के लिए अटैक में नीति को समाप्त करते हुए मूल विभाग में पदस्थापना करते हुए विभागीय कार्य को सुचारू रूप चलाने व्यवस्थित करनी होगी।