News

नरियरा में हुआ पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र चांपा के तत्वाधान में ब्लॉक अकलतरा ग्राम पंचायत नरियरा में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे साथ ही ग्राम पंचायत नरियरा के सरपंच सविता मनोज उपसरपंच सुखसागर सोनवानी, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य संतोषी धनजय बरेठ एवं वरिष्ठ नागरिक आकाश सिंह, कार्तिक राम राय, गोपाल महिपाल व ग्राम पंचायत नरियरा के जन मान्य नागरिक गण उपस्थित रहे
मुख्य अतिथियों ने कहा यह कार्यक्रम स्वच्छ गांव हरा गांव के अंतर्गत किया जा रहा हैं
हम सभी युवाओं को वर्तमान के बारे में ना सोच कर भविष्य के बारे में चिंतन करना चाहिए आज जो हम कार्य कर रहे हैं इसके फलस्वरूप ही हमें भविष्य में लाभ प्राप्त होंगे
जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। इसलिए हम सभी युवा पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र चांपा से संबद्ध उत्थान नवयुवक मंडल नरियरा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरू टंडन, चंद्रविजय, लालाराम टंडन, कृष्णा सिंहा, कृपा राम पाटले, चरण सिन्हा, परमेश्वर पाटले, राजेश महिपाल,
अमित सिन्हा, सूर्यकान्त,अरुण सुभम एवं ग्राम वासियों का सराहनीय सहयोग रहा।।

Back to top button