News

धान खरीदी में करोड़ों की हेराफेरी करने वाले फरार खरीदी प्रभारी पुलिस के गिरफ्त में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::सेवा सहकारी समिति तुलसी एवं किरीत में फर्जी पंजीयन नवीनीकरण कर 1294.71 क्विंटल धान कीमती 25104982.25 रूपये का गबन किया गया है। जांच समिति के रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया था प्रकरण।पूछताछ में मिली महत्वपूर्ण जानकारी,. कुछ और लोगों की प्रकरण में संलिप्तता हो सकती है उजागर प्रकरण के आरोपी रामनारायण कश्यप को पूर्व में दिनांक 26.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है

प्रकरण के फरार आरोपी अजय नागेश का कृत्य धारा सदर का पाये जाने दिनांक 23.09.22 को विधिवत् रूप से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय प्रकाश नागेश से धान खरीदी केन्द्र तुलसी के दस्तावेज , गबन की गई राशि एवं अन्य साक्ष्य प्राप्त करने हेतु आरोपी अजय प्रकाश नागेश पिता गंगाराम नागेश उम्र 32 वर्ष निवासी तुलसी का पुलिस रिमाण्ड लेने न्यायालय पेश किया जा रहा है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, उनि सनत मात्रे, सउनि रामप्रसाद बघेल, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, प्र.आर. राधेश्याम पूर्णा, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा आर. मनीष राजपूत, रामदेव साहू एवं चौकी पंतोरा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Back to top button