News

जिले में अवैध धान भण्डारण करने वाले की अब खैर नहीं, लगातार होगी कार्यवाही।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

18 क्विंटल अवैध धान जप्त जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत् 01 नवम्बर 2022 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अवैध धान विक्रय करने से रोकने के लिए मंडी अधिनियम के तहत् धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आज मंडी विभाग के अधिकारियों और मैदानी अमलों द्वारा अकलतरा विकासखंड के मनोज नायक किराना शॉप कटघरी में धान भंडारण जॉच की कार्रवाई की गई। जिसमें उनके द्वारा 18 क्विंटल धान का कोई भी रिकार्ड प्रस्तुत नहीं करने पर मंडी अधिनियम के तहत् जप्ती की कार्रवाई की गई। जिले में अवैध धान के भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए इस प्रकार की जॉच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Back to top button