News

जांजगीर चांपा विधान सभा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र निदान के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा – नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा

जांजगीर चांपा क्षेत्र के विधायक, छ. ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर चांपा के निम्नलिखित मांगो को पूर्ण करने हेतु मान. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को पत्र प्रेषित किया है:-

1. जांजगीर चांपा में मेडिकल कालेज की स्थापना। आपने 5 जनवरी 2021 को जांजगीर के सभा में मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा किया था, लेकिन आज तक इसे बजट में शामिल नहीं किया गया है। इसकी राशि की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह है।

2. जांजगीर व चांपा को जोड़ने वाली जर्जर एवम जीर्ण शीर्ण गेमन पुल की जगह नवीन फोरलेन पुल निर्माण।

3. जांजगीर चांपा में इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना।

4. नैला-बलौदा फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण।

5. जांजगीर टीसीएल पीजी कालेज के नवीन भवन हेतु निर्माण कार्य की स्वीकृति।

6. नैला-जांजगीर में सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति।

7. जांजगीर से चांपा बाईपास सड़क निर्माण।

आज आप हमारे विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर है तो इन महत्वपूर्ण मांगो को पूर्ण करने की घोषणा करें।

Back to top button