News

जनता के मंशानुरूप होगा 2024विधानसभा प्रत्याशी मोहन मरकाम।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::आगामी विधानसभा चुनाव 2024 मे जांजगीर चांपा विधान सभा मे जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनने पहुंचे और राय मशवीरा करने जांजगीर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम रोजाना के दैनिक दिनचर्या मे शामिल 5 कि.मी. के मार्निंग वाक को यहॉ भी पूरा किया। सुबह 5.30 बजे कलेक्टोरेट नीम पथ पर उन्होने मार्निंग वाक किया साथ मे प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय मौजूद थे। इंजी. पाण्डेय के आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष मरकाम भीमा तालाब भी गये जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, सभापति रामबिलास राठौर, संदीप यादव के साथ भीमा तालाब का पूरा चक्कर लगाये साथ ही साथ वहां उपस्थित जन सामान्य का अभिवादन भी स्वीकार किए और उनसे संवाद किया। मार्निंग ग्रुप के सदस्यों के साथ ओपन जीम मे कुछ देर वक्त भी बिताया। अध्यक्ष मरकाम ने भीमा तालाब के सौन्दर्य की प्रशंसा की।

Back to top button