चंद्रशेखर गोस्वामी बने शासकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष तो वही जवाहर एवं राजन को मिली सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी….।
ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा:: छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय एवं अर्धशासकीय यांत्रिकी कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा/सक्ती में जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का चुनाव दिनाक 16/10/2022 को आई बी रेस्ट हाउस जांजगीर में सम्पन्न हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गोस्वामी(बाबा)जिला सचिव जवाहर मधुकर व कोषाध्यक्ष राजन सतनामी निर्विरोध चुने गए। जिले में चुनाव के प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रांताध्यक्ष सत्यप्रकाश बाघ एवं प्रांतीय महासचिव ताराचंद साहू जी, कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश साहू जी ,एवं प्रदेश कार्यालयीन सचिव महेन्द्र सिंह पावले जी के कुशल नेतृत्व में उनके द्वारा निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश यादव जी सहायक ग्रेड-2 SDM कार्यालय पामगढ़ एवम सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में उमेश साहू जी सहायक ग्रेड -2 जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर को नियुक्त किया गया था तीनों पदों पर चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। तीनों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनसे संगठन की मजबूती और विस्तार की अपेक्षा की गई है।निर्वाचन को संपन्न कराने में उपप्रान्त अध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव अजय यादव का विशेष सहयोग रहा.. तीनो पदाधिकारीयो के निर्विरोध जीत पर शिवशंकर चौहान, शेसगिरी राव, के बलराम, मुरली राठौर, गरीब दास, मुरली राव, पुरषोत्तम गढेवाल, अभिमन्यु कश्यप, मोती कश्यप, रमेश, धनी नायक, आशीष साहू, पप्पू हठीले, राधे साहू, सत्येंद्र उपाध्याय, प्रमोद पटेल, बलराम देवांगन, संतोष यादव, अमित भारत, अशोक, लीलाधर आदि ने हर्ष ब्यक्त किया…