ग्रामीण स्तरीय मानस मंडली गायन प्रतियोगिता विजेता टीम का ब्लॉक स्तर में होगा चयन।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश स्तरीय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में ग्राम धनेली में दिनांक 3/12/2022 को रामायण पाठ प्रतियोगिता का आयोजन रखा , गया ,जिसके मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जनपद उपाध्यक्ष नवागढ़ थे भगवान राम के तैल चित्र एवम रामायण के पूजन उपरांत उनके द्वारा मानस मंडली एवम ग्राम वासियों को संबोधित किया गया ,,अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बटोरने के लिए प्रभु श्री राम के नाम का उपयोग करती है विगत 15 वर्षों से छतीसगढ़ में भाजपा का शासन था लेकिन इनके शासन काल मे किसी गांव में रामायण का पाठ इनके द्वारा नही कराया गया
छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भगवान राम की महिमा की ले कर संजीदा है उनके द्वारा भगवान राम वन पथ गमन मार्ग का निर्माण आरंभ कराने के बाद प्रदेश स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में जो मंडली प्रथम आएगी उसे छतीसगढ़ शासन द्वारा पांच लाख के इनाम की राशि प्रदान की जाएगी ,निश्चित रूप से छतीसगढ़ शासन के इस पहल से गाव गांव में पुनः रामचरित मानस ,,रामलीला नाट्य मंचन की ओर लोग आकृष्ट होंगे एवम गांव का माहौल भक्तिमय होगाइस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के अध्यक्ष चिन्ता राम राठौर जांजगीर नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा गांव के सरपंच उमाकांत राठौर पुष्पराज सिंह आशीष सिंह मानस मंडली एवं गांव के प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे