News
इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से बरसात के समय गांवों बिजली की समस्याओं से मिलेगी निजात।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से विभिन्न ग्रामों को मिला ट्रांसफॉर्मर ग्राम वासियों ने रवि पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया। बरसात के मौसम में अक्सर ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है और उससे खासकर सर्प दंश की संभावना बढ़ जाती है। ग्राम भड़ेसर, अकलतरी, पचेड़ा, मौहाडीह में ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामवासी प्रदेश सचिव रवि पाण्डेय से सम्पर्क किये,, उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से बिजली की समस्या को हल करने के लिए बात की और निरंतर समस्या को अपने संज्ञान में रखा।। जिससे बहुत कम समय में ग्रामों में ट्रांसफर्मर लगा। ग्रामवासियों ने समस्या को त्वरित संज्ञान में लेकर निराकरण करवाने के लिए रवि पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।