अकलतरा में तीन दिवसीय भव्य गरबा का आयोजन।
ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा:: जिला के अकलतरा में नवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय भव्य गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आयोजक समिति द्वारा विशेष तैयारियां भी की जा रही है ताकि यह आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहे।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अकलतरा नगर के हाईस्कूल मैदान में जय अम्बे दुर्गोत्सव एवम गरबा आयोजन समिति द्वारा भव्य गरबा का आयोजन 01 अक्टूबर 2022 से 03-अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है, जिसमें बहुतायत संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
आयोजक समिति के सदस्यों ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का यह चौथा वर्ष है, प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से हमारे द्वारा गरबा का आयोजन किया जाता है, जिसमे हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होते हैं,इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर तीन दिवसीय भव्य गरबा का कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा,गरबा पंडाल में प्रवेश केवल माताओं बहनों के लिए होगा,अन्य सभी दर्शक दीर्घा से कार्यक्रम का आनंद ले सकते है, प्रवेश शुल्क निशुल्क रखकर समिति के सदस्यों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों को आयोजन में भाग लेने अपील किया गया है।